अंग्रेज़ी अक्षरों में लिखिए, हिन्दी पाइए

चिट्ठी, आवेदन, जीएसटी बिल, खाता और पीडीएफ पर हस्ताक्षर। सब कुछ एक लॉगिन में। शुरू करना मुफ़्त है और कोई विज्ञापन नहीं।

हिन्दी टाइपिंग

“namaste” लिखिए और स्पेस दबाइए। शब्द नमस्ते बन जाता है। अलग कीबोर्ड सीखने की ज़रूरत नहीं।

लाख और करोड़

संख्याएँ 12,34,567 की तरह दिखती हैं। रकम शब्दों में अपने आप लिखी जाती है, जैसे चेक या बिल के लिए।

जीएसटी बिल और खाता

इंडोरिया सीआरएम में सीजीएसटी, एसजीएसटी और आईजीएसटी अपने आप जुड़ते हैं। देखिए किसने कितना देना है, और व्हाट्सऐप पर याद दिलाइए।

वर्ड, एक्सेल और पावरपॉइंट फ़ाइलें

आपकी .docx, .xlsx और .pptx फ़ाइलें खुलती हैं और उसी रूप में सहेजी जाती हैं।

पीडीएफ पर हस्ताक्षर

हस्ताक्षर के लिए लिंक भेजिए। सामने वाले को खाता बनाने की ज़रूरत नहीं।

कोई विज्ञापन नहीं

मुफ़्त प्लान में न विज्ञापन हैं, न ट्रैकिंग कुकी। आपकी फ़ाइलें किसी भी समय डाउनलोड हो सकती हैं।

अभी हिन्दी में केवल यह पृष्ठ है। बाकी वेबसाइट और ऐप के मेनू अंग्रेज़ी में हैं, पर टाइपिंग और दस्तावेज़ पूरी तरह हिन्दी में चलते हैं। English site

डेमो माँगिए